छत्तीसगढ़

IndiGo की फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग – युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

रायपुर —इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट की गुरुवार रात रायपुर एयरपोर्ट में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। दरअसल, दुर्गापुर से मुंबई जा रही IndiGo की फ्लाइट में सवार एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद फ्लाइट क्रू ने कंट्रोल रूम से संपर्क कर रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत लैंडिंग की अनुमति दी और विमान को सुरक्षित उतारा गया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल निवासी गौतम बावरी इलाज के लिए मुंबई जा रहा था। इसी दौरान उसकी फ्लाइट में तबीयत बिगड़ गई। क्रू मेंबर्स और फ्लाइट में सवार यात्रियों की मदद से युवक को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की गई, लेकिन हालत गंभीर होती चली गई। इसके बाद विमान को रायपुर में आपातकालीन रूप से उतारने का निर्णय लिया गया।

माना अस्पताल ले जाया गया, बचाया नहीं जा सका

जैसे ही फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट पर उतरी, एयरपोर्ट हेल्थ टीम और एम्बुलेंस पहले से मौजूद थी। युवक को तुरंत माना के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ब्लड कैंसर से पीड़ित था और इलाज के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल जा रहा था।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search