छत्तीसगढ़

खबर का असर: प्रयास संस्था मामले में बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, आज DCPU यूनिट करेगी प्रयास संस्था का निरीक्षण

रायपुर। प्रयास संस्था में 9वीं कक्षा के बच्चे को कथित तौर पर तांत्रिक क्रिया के आरोप में संस्था से बाहर किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की DCPU यूनिट आज प्रयास संस्था जाकर पूरे मामले की जांच करेगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने बताया कि बच्चे के पिता से फोन पर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि DCPU की पूरी यूनिट मामले की स्पष्ट रूप से जांच करेगी और इसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी।

बच्चे के साथ इस तरह की शब्दावली पर आयोग गंभीर

वर्णिका शर्मा ने कहा कि बच्चों के ऊपर इस तरह की कार्रवाई क्रूरता की श्रेणी में आती है। यदि बच्चे के लिए इस प्रकार की शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है, तो आयोग मामले में कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि आयोग की यूनिट से पूरे मामले का प्रतिवेदन मंगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जेजे एक्ट (Juvenile Justice Act) के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब DCPU यूनिट की जांच के बाद सामने आने वाली रिपोर्ट पर इस मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

CGbulletin.com ने सबसे पहले बताई खबर पढ़े : रायपुर के प्रयास स्कूल में 9वीं के छात्र पर तांत्रिक क्रिया का आरोप, TC देकर किया बाहर

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search