छत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट; 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत दक्षिण-मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मौसम विभाग ने 25 सितंबर को रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश का ज्यादा असर

पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई। बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

तेजी से आगे बढ़ रहा डीप डिप्रेशन

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना डीप डिप्रेशन करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट:मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 40-50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सामान्य से 6 फीसदी कम बारिशप्रदेश में अब तक कुल बारिश सामान्य से करीब 6 फीसदी कम दर्ज की गई है। हालांकि, अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search