छत्तीसगढ़

Cow Death Case: विधायक देवेंद्र यादव समेत 17 कांग्रेस नेताओं पर FIR

भिलाई। दुर्ग जिले के झिरिया गांव में बड़ी संख्या में गौवंश की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने के मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, चंदनू थाना में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि 9 मई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मंत्री की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया था।

यह प्रदर्शन झिरिया गांव में कथित तौर पर 300 से ज्यादा गौवंश की मौत के विरोध में किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और भाजपा पर गौवंश संरक्षण को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया।

मामले पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि,“हम यदुवंशी हैं, गौ माता का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा गौ माता के नाम पर वोट तो लेती है, लेकिन उनकी चिंता नहीं करती।”घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस इसे जनहित और गौवंश संरक्षण का मुद्दा बता रही है, जबकि भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search