छत्तीसगढ़

बीजापुर में आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, पारिवारिक कारणों के चलते सुसाइड की आशंका

बीजापुर। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। रक्षित केंद्र में तैनात आरक्षक दिलीप तेलम ने थाना बीजापुर के समीप अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब 8:45 बजे से 9:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही पुलिस जवान मौके पर पहुंचे, जहां आरक्षक लहूलुहान हालत में मिला।प्राथमिक जांच में पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। थाना कोतवाली बीजापुर द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search