छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय जल सम्मेलन में आज छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका, PM मोदी की मौजूदगी में CM साय रखेंगे ‘कैच द रेन’ का समाहार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन के ‘कैच द रेन’ सत्र के समापन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को सौंपी गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देशभर में ‘कैच द रेन’ अभियान को लेकर हुए विचार-विमर्श और अनुभवों का समाहार प्रस्तुत करेंगे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के ‘5 प्रतिशत मॉडल’ और ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान पर भी चर्चा होगी। जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में प्रदेश की इन पहलों को राष्ट्रीय मंच पर सामने रखा जाएगा।

इस तरह राष्ट्रीय जल मंच पर छत्तीसगढ़ को दोहरा गौरव हासिल होगा. एक ओर ‘कैच द रेन’ सत्र के समापन की जिम्मेदारी प्रदेश को मिली है, वहीं मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में देशभर के विमर्श का समाहार प्रस्तुत करेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search