छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS: नवा रायपुर में बड़ा हादसा: कर्मचारियों से भरी चलती बस में लगी भीषण आग

रायपुर। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शासकीय कर्मचारियों से भरी एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार थे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बस में आग लगते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की सूचना है। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद संबंधित विभाग और पुलिस की टीम मामले की जानकारी जुटा रही है। आग कैसे लगी और बस को कितना नुकसान हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

चलती बस में आग से कर्मचारियों में डर, कर्मचारी संघ में आक्रोश; नई बसें चलाने की मांग

नवा रायपुर के महानदी भवन के पास शासकीय कर्मचारियों से भरी चलती बस में आग लगने की घटना के बाद कर्मचारियों में डर का माहौल है। बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार बताए जा रहे थे। आग लगने के बाद कर्मचारियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना को लेकर कर्मचारी संघ ने भी नाराजगी जताई है। संघ का कहना है कि कर्मचारियों के आवागमन के लिए इस्तेमाल की जा रही कई बसें 15 से 20 साल पुरानी हैं। इनमें से कई बसें अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुकी हैं और कंडम हालत में बताई जा रही हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों को ऐसी बसों में सफर करना पड़ रहा है।

कर्मचारी संघ ने कहा कि बसों की स्थिति को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही है। बुधवार को हुई आगजनी की घटना ने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी इन बसों से नवा रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों तक पहुंचते हैं।

संघ ने सरकार और संबंधित विभाग से कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुरानी और जर्जर बसों को हटाकर नई एवं सुरक्षित बसें संचालित करने का आग्रह किया है। साथ ही बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग भी की गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search