छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष बनाई गई मोना सेन,आदेश जारी किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म विकास निगम का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मोना सेन फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष बनाई गई है। मोना सेन इसके पहले केश शिल्प कला बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई थी। मगर कुछ तकनीकी कारणों की वजह से शपथ नहीं ले पाई थी। लिहाजा सरकार ने उन्हें अब फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया।





