छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, CM साय बोले किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प

रायपुर। भोर की पहली किरण के साथ आज पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत और राज्य सरकार पर उनके भरोसे का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी उपार्जन केंद्रों में आधारभूत सुविधाएँ पूर्ण कर ली गई हैं और पूरी खरीदी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह तकनीक-सक्षम किया गया है। तुँहर टोकन ऐप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क ऐप और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसी आधुनिक प्रणाली से खरीदी प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को सुविधा, सम्मानजनक खरीदी और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों का अटूट भरोसा ही छत्तीसगढ़ की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं, और आज शुरू हो रही धान खरीदी उनके परिश्रम को सम्मान देने का अवसर है। प्रदेश भर में धान खरीदी शुरू होते ही किसानों में उत्साह का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया और मजबूत तकनीकी व्यवस्था से इस वर्ष की खरीदी और अधिक सहज, तेज और व्यवस्थित होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर आज फिर एक नई उम्मीद और किसानों के अटूट विश्वास की रोशनी के साथ आगे बढ़ रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button