छत्तीसगढ़राजनीति

फर्जी वोटरों पर अब ‘SIR’ की सर्जरी, सियासत गरमाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से SIR प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इसको लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज़ हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा मतदाता सूची में SIR होना बेहद ज़रूरी है। इससे फर्जी वोटरों को चिन्हित कर रोका जा सकेगा। कांग्रेस सरकार के समय फर्जी नाम जोड़े गए थे। भूपेश बघेल को बताना चाहिए कि कितने बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मतदाता सूची में हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने EC पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा BJP के इशारों पर चुनाव आयोग काम कर रहा है। बिहार में SIR सर्वे में 65 लाख वोटरों के नाम काटे गए, अब दूसरे राज्यों में भी ऐसा ही होने जा रहा है। कांग्रेस एक-एक वोटर पर नज़र रखेगी और किसी भी गलत कदम का डटकर विरोध करेगी।

गौरतलब है कि SIR प्रक्रिया के ज़रिए निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों में नामों की पुष्टि और फर्जी या दोहरे नामों को हटाने की कार्यवाही करेगा। यह प्रक्रिया नवंबर मध्य तक चलेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search