छत्तीसगढ़अपराध

महासमुंद में चबूतरे पर मिला आरक्षक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली में पदस्थ था आरक्षक कृष्णा पटेल, CCTV में बाइक से जाते दिखा

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक आरक्षक का शव चबूतरे पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कृष्णा पटेल के रूप में हुई है, जो कोतवाली में पदस्थ थे। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के अनुसार, आरक्षक का शव चबूतरे पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बताया जा रहा है कि CCTV फुटेज में आरक्षक कृष्णा पटेल बाइक से जाते हुए दिखाई दिए हैं। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। आरक्षक की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search