रायपुर में गिरिराज सिंह का जनसंपर्क ज़ारी, अम्बेडकर चौक में बाबा साहब को नमन, सफाई कर्मियों का किया सम्मान

रायपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।सुबह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऑक्सीजोन परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद भी किया।
इसके बाद उन्होंने अम्बेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उन्हें मेडिकल किट भी वितरित की।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।गौरतलब है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा देशभर में जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर में विभिन्न वर्गों से संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं।
आज 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी साझा की जाएगी।



