छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास बने CM विष्णुदेव साय के सलाहकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श देंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जारी आदेश के अनुसार, सलाहकार पद पर कार्यभार ग्रहण करते ही आर. कृष्णा दास को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष वेतनमान एवं अन्य प्रशासनिक सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। यह नियुक्ति राज्य सरकार के संचार तंत्र को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

आर. कृष्णा दास पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और सम्मानजनक अनुभव रखते हैं। वे देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र बिजनेस स्टैंडर्ड में छत्तीसगढ़ प्रमुख के रूप में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं। खोजी पत्रकारिता, नीति विश्लेषण और शासन-प्रशासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी पकड़ रही है।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को मुख्यमंत्री कार्यालय की मीडिया रणनीति को और अधिक पेशेवर व पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आर. कृष्णा दास के अनुभव का लाभ राज्य सरकार को नीतिगत संवाद, मीडिया समन्वय और जनसंपर्क के क्षेत्र में मिलेगा।नियुक्ति के बाद पत्रकार जगत एवं राजनीतिक क्षेत्र से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं, वहीं सरकार की इस पहल को सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search