अपराध

शहीदों के परिवारों को अब 50 लाख, परमवीर चक्र सम्मानितों को 1 करोड़ – साय सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब युद्ध या सैनिक कार्रवाई में शहीद हुए जवानों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया गया है। वहीं परमवीर चक्र प्राप्त सैनिकों को अब 1 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी, जो पहले 40 लाख थी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

यह निर्णय सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई राज्य सैनिक बोर्ड की छठवीं बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर करते हैं, उनका शौर्य और बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “भारत माता की सेवा में अपना जीवन अर्पित करने वाले वीर सपूतों और उनके परिवारों का कल्याण करना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।”

बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए

  • युद्ध या सैनिक कार्रवाई में दिव्यांग हुए सैनिकों की अनुदान राशि 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख।
  • सैनिकों के माता-पिता को दी जाने वाली जंगी इनाम राशि 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार प्रति वर्ष।
  • सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं को पहली बार भूमि/गृह खरीदने पर 25 लाख रुपए तक के स्टाम्प शुल्क में छूट।

सैनिक कल्याण संचालनालय के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने बैठक में गतिविधियों की जानकारी दी और पिछली बैठक में लिए गए फैसलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इन निर्णयों को विशेषज्ञ छत्तीसगढ़ के सैनिक परिवारों के लिए ऐतिहासिक मान रहे हैं। उनका कहना है कि बढ़ी हुई अनुग्रह राशि और सुविधाएं न केवल शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद करेंगी, बल्कि समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत बनाएंगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search