छत्तीसगढ़

प्रेमिका ने रिश्ता तोड़ा तो डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, शादी की तैयारियों के बीच फांसी लगाकर दी जान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक डॉक्टर ने प्रेमिका के रिश्ता तोड़ने के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि डॉक्टर और युवती के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों ने शादी करने का फैसला भी लिया था और इसके लिए चर्च में आवेदन दिया था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन ऐन वक्त पर रिश्ता टूट गया।

जानकारी के मुताबिक, केरल के पालक्काड निवासी डॉक्टर एल्विन ने कोयंबटूर से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। करीब एक साल पहले उनकी पदस्थापना कोरबा में हुई थी। इसी दौरान कोयंबटूर निवासी एक युवती के साथ उनका प्रेम संबंध था। दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और शादी करने वाले थे।बताया गया कि 12 अगस्त को दोनों ने चर्च में शादी के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। हालांकि, किसी विवाद के बाद युवती ने शादी से इनकार कर दिया और रिश्ता खत्म कर लिया। इस घटना से डॉक्टर एल्विन काफी आहत थे।

घटना से करीब तीन दिन पहले डॉक्टर ने अपने माता-पिता को कोरबा बुलाया था। माता-पिता जब कोरबा पहुंचे, तो उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया।मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना को लेकर मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search