छत्तीसगढ़

Raipur Breaking News: भाठागांव में नगर निगम टीम से मारपीट, 4 से 5 कर्मचारी घायल, सब्जी बाजार हटाने पर विवाद

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नगर निगम की टीम के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम सब्जी बाजार हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान विवाद हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बताया जा रहा है कि घटना में नगर निगम के 4 से 5 कर्मचारी घायल हुए हैं। वहीं, एक पुलिस जवान के भी घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। मारपीट की घटना के बाद भाठागांव क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

निगम टीम पहुंची पुरानी बस्ती थाने

घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारी पुरानी बस्ती थाने पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मामले में शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर की तैयारी की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक बयान के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search