छत्तीसगढ़राजनीति

अजय चंद्राकर बोले- देवेंद्र यादव ने खुद को शहीद कर लिया, बैज ने कहा- शहीद कौन हुआ, आपसे बड़ा उदाहरण क्या!

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में संगठनात्मक बदलाव के बाद छत्तीसगढ़ में देवेंद्र यादव को लेकर सियासत तेज हो गई है। AICC सचिव पद से हटाए जाने के बाद देवेंद्र यादव अब प्रदेशभर में पदयात्रा के जरिए कांग्रेस को मजबूत करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, उनकी प्रस्तावित पदयात्रा का स्वरूप और कार्यक्रम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इससे पहले ही राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

देवेंद्र यादव की पदयात्रा के ऐलान और AICC सचिव पद से हटाए जाने के घटनाक्रम पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि देवेंद्र यादव ने अपने आप को शहीद कर लिया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सीधी चाल के बजाय देवेंद्र यादव नेता प्रतिपक्ष की वक्र चाल पर भरोसा कर बैठे।

अजय चंद्राकर ने यह भी कहा कि देवेंद्र यादव “ना घर के रहे और ना घाट के रहे।” उनके मुताबिक, अब देवेंद्र यादव के पास दर-दर भटकने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

दीपक बैज का पलटवार- शहीद कौन हुआ, अजय चंद्राकर से बड़ा उदाहरण क्या!

अजय चंद्राकर के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शहीद कौन हुआ है, इसका उदाहरण अजय चंद्राकर से बड़ा क्या हो सकता है। उनके साथ कई और लोग भी शहीद हो गए।दीपक बैज ने कहा कि देवेंद्र यादव आज भी विधायक हैं और अपने क्षेत्र की जनता के लिए काम करेंगे। AICC ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी थी, उन्होंने उसका निर्वहन किया। आगे पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, वे उसमें काम करेंगे।

पदयात्रा से कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी

AICC सचिव पद से हटने के बाद देवेंद्र यादव प्रदेश में पदयात्रा करने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि इस यात्रा के जरिए वे जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, यात्रा कहां से शुरू होगी, कितने दिन चलेगी और इसका कार्यक्रम क्या होगा, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

देवेंद्र यादव की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। यात्रा शुरू होने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी ने इस मुद्दे को प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बना दिया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search