CG Cabinet Meeting: 14 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी और शीतकालीन सत्र पर हो सकती है अहम चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (Cabinet Meeting) की बैठक 14 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में होगी। इस बैठक में धान खरीदी (Paddy Procurement) से जुड़ी तैयारियों की अंतिम समीक्षा किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य सरकार के कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।
धान खरीदी की तैयारी की होगी समीक्षा
बैठक में 15 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी को लेकर नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं। धान खरीदी के केंद्रों की संख्या, परिवहन व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया और बाहर से धान लाने पर सख्ती जैसे मुद्दों पर चर्चा संभावित है।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथि पर भी विचार
बैठक में आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) की तिथि और एजेंडा पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। संभावना है कि सत्र नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में बुलाया जाए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास पर चर्चा: साय कैबिनेट की बैठक में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारियों पर भी विचार होगा ।राष्ट्रपति 20 नवंबर को अंबिकापुर प्रवास पर रहेंगी।




