छत्तीसगढ़राजनीति

सोसायटी कर्मियों की हड़ताल पर बोले कृषि मंत्री नेताम- वैकल्पिक व्यवस्था तैयार, बिचौलियों का धान नहीं खरीदा जाएगा

रायपुर। धान खरीदी केंद्रों में चल रही सोसायटी कर्मियों की हड़ताल के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री नेताम ने कहा कि सरकार लगातार बातचीत के माध्यम से सोसायटी कर्मियों को मनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे मानने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। हम वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर रहे हैं ताकि पात्र किसानों का धान समय पर खरीदा जा सके। कृषि मंत्री ने साफ किया कि सरकार सिर्फ पात्र किसानों का ही धान खरीदेगी। कोचियों और बिचौलियों के धान की खरीदी नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है।

प्रदेश में 18 नवंबर को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में मौजूदा विधानसभा से जुड़े अनुभवों और संस्मरणों को साझा किया जाएगा। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि सभी विधायक अपनी यात्रा और कार्यकाल से जुड़ी बातें सदन में रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह सत्र एक तरह से इस विधानसभा का अनुभव साझा करने का अवसर होगा।

शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र को लेकर उठे विवाद पर मंत्री राम विचार नेताम ने पूर्व मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम पर तीखा हमला बोला। नेताम ने कहा शकुंतला पोर्ते चुनाव लड़ीं, विधायक बन गईं, तब टेकाम जी क्या भांग खाकर सो रहे थे? अब जब नशा कम हुआ है तो बात कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रेम साय सिंह टेकाम तरह-तरह के नशे का उल्लेख पहले भी कर चुके हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button