जल्द होगा सरगुजा ओलंपिक का आयोजन, आदिवासी अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। जल्द ही सरगुजा ओलंपिक के आयोजन की घोषणा की गई है। यह निर्णय बस्तर ओलंपिक की अभूतपूर्व सफलता के बाद लिया गया है, जिसने राज्य स्तर पर खेलों को जनआंदोलन का रूप दिया।
सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों को मिलेगा अवस
रसरगुजा ओलंपिक के माध्यम से सरगुजा संभाग के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी, बल्कि उनकी प्रतिभा को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावायह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को भी मजबूती मिलेगी। विभिन्न जनजातीय समुदायों की भागीदारी से आपसी भाईचारा, एकता और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधानसभा में दी जानकारी
इस संबंध में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कल विधानसभा में चर्चा के दौरान जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य खेलों के जरिए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना, नशा और भटकाव से दूर रखना तथा स्वस्थ, अनुशासित और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना है।
सरगुजा ओलंपिक को लेकर प्रशासन और खेल विभाग स्तर पर तैयारियां प्रारंभ होने की संभावना है। आने वाले दिनों में इसकी रूपरेखा और तिथियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।




