छत्तीसगढ़राजनीति

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 22 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जांजगीर पहुंचकर प्रदेश में बीजेपी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित: अपने दौरे के दौरान नड्डा विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वे केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, सुशासन, विकास कार्यों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। साथ ही संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद: इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारी, विधायक, मंत्री और सांसद बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पार्टी संगठन के सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसे लेकर जिला और मंडल स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।

पुलिस ग्राउंड हेलिपैड स्थल पर आयोजन:कार्यक्रम का आयोजन जांजगीर के पुलिस ग्राउंड स्थित हेलिपैड स्थल पर किया जाएगा। प्रशासन और पार्टी संगठन द्वारा सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।

यह दौरा न केवल सरकार के दो वर्ष पूरे होने का उत्सव होगा, बल्कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search