छत्तीसगढ़अपराध

पूजा मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने का दिया भरोसा

जांजगीर-चांपा। जिले को झकझोर देने वाले पूजा महंत हत्याकांड में न्याय की मांग और तेज हो गई है। इस जघन्य घटना के बाद पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने मृत युवती पूजा महंत के परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शे न जाने का भरोसा दिलाया।

पूर्व विधायक देवांगन ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय से दूरभाष पर सीधी चर्चा की और आरोपियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज में ऐसे जघन्य अपराधों की कोई जगह नहीं है और पीड़िता को न्याय दिलाना समाज की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र, ‘ऐतिहासिक कार्रवाई’ की मांग

पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर पूजा हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी से कड़ी और उदाहरणात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी समाज के लिए कलंक हैं और सरकार को इस मामले में ऐसी कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, जो आने वाले समय में एक नज़ीर बने।

देवांगन ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “सिर्फ गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है। अपराधियों को ऐसी सज़ा मिलनी चाहिए, जिससे समाज में यह स्पष्ट संदेश जाए कि बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।”प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, खेत में गला दबाकर ली गई जाननवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पीपरा और बरगांव के बीच खेत में 21 वर्षीय पूजा महंत का अर्धनग्न और कीचड़ से सना शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवती के प्रेमी प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28) ने शक और गुस्से में आकर खेत में उसका सिर कीचड़ में दबाकर उसकी हत्या कर दी।सीसीटीवी फुटेज से खुली अंधे कत्ल की गुत्थीहत्या की गुत्थी सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज अहम कड़ी साबित हुए। तड़के सुबह के फुटेज में पूजा को फोन पर बात करते हुए और आरोपी की संदिग्ध गतिविधियां कैमरे में कैद हुईं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

पटना से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपी जेल भेजे गएमुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा को पटना से गिरफ्तार किया गया। वहीं, उसे फरार कराने में मदद करने वाले उसके भाई लव प्रकाश चंद्रा और दोस्त केशव चंद्रा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस ने मृतिका का मोबाइल फोन, कपड़े और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button