छत्तीसगढ़अपराध

रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला को शराब पिलाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे दूसरे स्थान पर ले जाकर दोबारा वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को आरोपियों ने रायपुर के सरोना स्थित शराब दुकान के पास ले जाकर शराब पिलाई। आरोप है कि शराब के सेवन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह सुध-बुध खो बैठी। इसके बाद आरोपियों ने सरोना क्षेत्र में सर्विस रोड के पास अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी महिला को आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में ले गए। वहां भी उसे शराब पिलाई गई और उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता शिकायत दर्ज कराने आजाद चौक थाना पहुंची। पुलिस ने मामले में जीरो पर अपराध दर्ज किया। घटना का क्षेत्र डीडी नगर थाना क्षेत्र में आने के कारण केस को आगे की जांच के लिए डीडी नगर पुलिस को ट्रांसफर किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवा, आयुष, दुर्गा और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search