छत्तीसगढ़

DHAMTARI NEWS: खेलते-खेलते बच्चों ने खाए रतनजोत के बीज, 24 से अधिक की तबीयत बिगड़ी

धमतरी। जिले के बोरझरा गांव में बच्चों के साथ एक गंभीर घटना सामने आई है। खेलते-खेलते बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

घटना के बाद 24 से अधिक बच्चों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई, जबकि 7 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर अन्य बच्चों की भी जांच की। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि गंभीर बच्चों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अचानक हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में मौजूद जहरीले पौधों और बीजों को हटाया जाए और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

प्रशासन की अपील:प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को अज्ञात फल-बीज या पौधे खाने से रोकें और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search