छत्तीसगढ़

कोरबा ब्रेकिंग: बस स्टॉप के पास मून बिरयानी सेंटर में आगजनी, तीन गैस सिलेंडर बाहर निकाले गए,बड़ा हादसा टला

कोरबा। शहर के बस स्टॉप के समीप स्थित मून बिरयानी सेंटर में देर रात करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय निवासी राखिल रवि ने तत्काल वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान को फोन कर इसकी सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि राखिल रवि, आजो जॉन्स, मनोज थॉमस सहित मोहल्ले के कई स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे हुए थे। दुकान में चिकन बिरयानी का संचालन किया जाता था। घटना की सूचना मिलते ही दुकान संचालक नीरा सिंह भी मौके पर पहुंचे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान के अंदर रखे तीन भरे हुए गैस सिलेंडरों को स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मानिकपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुकान के ठीक बगल में स्थित ट्रांसफार्मर के कारण खतरा और बढ़ गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पावर सप्लाई बंद कर दी, जिससे किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो सका।इस आगजनी की घटना में दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। फ्रिज सहित अन्य सामग्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दुकान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button