देशअपराधछत्तीसगढ़

Shashank Singh FIR भोपाल में पूर्व स्पेशल DG और क्रिकेटर बेटे पर FIR, कुक से मारपीट का आरोप

खाना पसंद नहीं आने पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, पीड़ित का रोते हुए वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह और उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर अपने कुक के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और जबरन काम कराने का आरोप लगा है।

पीड़ित विपेंद्र सिंह तोमर, जो रीवा का रहने वाला है, ने आरोप लगाया है कि खाना पसंद नहीं आने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। जब उसने काम छोड़ने की बात कही तो उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसे जबरन काम करने के लिए मजबूर किया गया।पीड़ित का आरोप है कि बाद में रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह, उनके बेटे शशांक सिंह और ड्राइवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद उसने रोते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने पूरी आपबीती बताई।

मामले में भोपाल के रातीबड़ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search