छत्तीसगढ़

कोरबा में भाजपा के नए पार्टी कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमि पूजन, CM विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा को जल्द ही एक नया और भव्य पार्टी कार्यालय मिलने जा रहा है। एफसीआई गोदाम के समीप प्रस्तावित ‘अटल स्मृति भवन’ का सोमवार को विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधि-विधान के साथ शिलान्यास कर भवन निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।

18 माह में निर्माण, 3 करोड़ रुपये की लागत

भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का निर्माण 1.68 एकड़ भूखंड पर किया जाएगा। भवन निर्माण के लिए 18 महीने की समय-सीमा तय की गई है और इस पर लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पार्टी ने इस कार्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में ‘अटल स्मृति भवन’ रखा है।

वैदिक विधि से संपन्न हुआ भूमि पूजनभूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पहले नवग्रह पूजा सहित सभी धार्मिक विधियां संपन्न कराई गईं। इस अवसर पर भाजपा नेता अजय दुबे एवं मंजू दुबे यजमान रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थितिशिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथअजय जमवाल,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे,कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनसहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का केंद्र बनेगा अटल स्मृति भवन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि कोरबा में लंबे समय से एक सुसज्जित और सुव्यवस्थित पार्टी कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अटल स्मृति भवन न केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

वहीं संगठन प्रभारी अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे और मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी संक्षिप्त संबोधन में कहा कि यह भवन भाजपा की रीति-नीति और विचारधारा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद: कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, डॉ. राजीव सिंह, अशोक चवलानी, अजय विश्वकर्मा, संजय शर्मा, प्रफुल्ल तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button