छत्तीसगढ़

बिलासा एयरपोर्ट विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, सेना ने 290 एकड़ डिफेंस लैंड राज्य सरकार को सौंपी

रनवे विस्तार को मिलेगी रफ्तार, बड़े विमानों के संचालन का रास्ता होगा साफ

बिलासपुर। बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम उठाया गया है। सेना ने 290 एकड़ डिफेंस लैंड छत्तीसगढ़ सरकार को सौंप दी है, जिससे अब एयरपोर्ट के रनवे विस्तार कार्य को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, सेना के अधिकारियों ने जमीन से जुड़े दस्तावेज बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को औपचारिक रूप से हैंडओवर किए। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अब एयरपोर्ट विस्तार की योजना को जमीन पर उतारने की राह और आसान हो गई है।

बताया जा रहा है कि इस जमीन हस्तांतरण के बाद बिलासा एयरपोर्ट के रनवे को 2800 मीटर तक विकसित करने का काम आगे बढ़ेगा। रनवे विस्तार होने के बाद बड़े विमानों के परिचालन का रास्ता साफ हो जाएगा, जिससे बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों की हवाई कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

यह कदम न केवल बिलासपुर संभाग, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के विकास और कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का बयान

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा कदम बताते हुए कहा कि“बिलासा एयरपोर्ट का विस्तार लंबे समय से लंबित था। इसके लिए लगातार प्रयास किए गए और अब सेना द्वारा जमीन हस्तांतरण के बाद यह काम तेजी से आगे बढ़ेगा। आने वाले समय में बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।”उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को प्राथमिकता दे रही हैं और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search