छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को होगी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत बड़े पैमाने पर शिक्षकीय भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस क्रम में विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जा रहा है।

जारी जानकारी के अनुसार, कुल पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में स्पष्ट की जाएंगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक श्री अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट एवं स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। साथ ही भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथियों की घोषणा व्यापम द्वारा अलग से की जाएगी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता एवं शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए भी शीघ्र अलग-अलग विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search