छत्तीसगढ़राजनीति

131वां संविधान संशोधन विधेयक पास न होने पर BJP का ‘जन आक्रोश’, प्रदेशभर में आंदोलन की घोषणा

रायपुर। लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन का ऐलान किया है। इस क्रम में पार्टी द्वारा ‘जन आक्रोश रैली’ आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

इंडोर स्टेडियम से निकलेगी रैली: BJP की यह जन आक्रोश रैली रायपुर के इंडोर स्टेडियम से निकाली जाएगी। रैली में हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई मंत्री भी रैली में मौजूद रहेंगे।

सुभाष स्टेडियम में होगी सभा: रैली के समापन के बाद सुभाष स्टेडियम में एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

BJP ने इस मुद्दे को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा भी तय की है।

23-24 अप्रैल: प्रदेशभर में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे

26-27 अप्रैल: मंडल स्तर पर पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा

डिप्टी CM अरुण साव का हमला

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित न होने देना कांग्रेस और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है।

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को अब “आधी आबादी” के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस ने “घोर पाप” किया है और इसका खामियाजा आने वाले समय में विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search