Raipur Breaking News: रायपुर एयरपोर्ट में कोलकाता – पुणे फ्लाइट की आपात लैंडिंग

रायपुर। कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-135 को गुरुवार को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। विमान दोपहर करीब 12:00 बजे सुरक्षित रूप से उतारा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं। स्थिति को गंभीर देखते हुए विमान के चालक दल ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और नजदीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया।एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की टीम ने विमान के लैंड होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला यात्री को प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने और स्थिति सामान्य होने के बाद इंडिगो की यह उड़ान करीब 1:00 बजे पुनः अपने गंतव्य पुणे के लिए रवाना हो गई।एयरपोर्ट प्रशासन, एटीसी और मेडिकल टीम के बीच बेहतर समन्वय के चलते पूरी प्रक्रिया सुचारू और त्वरित तरीके से संपन्न हुई, जिससे एक संभावित गंभीर स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया।




