छत्तीसगढ़राजनीति

पश्चिम बंगाल दौरे से लौटे डिप्टी CM विजय शर्मा, एयरपोर्ट पर BJP कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रायपुर। पश्चिम बंगाल दौरे से लौटे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम Vijay Sharma का रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विजय शर्मा ने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात, घुसपैठ और छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत देश में घुसपैठियों को रोकने के लिए जरूरी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के रास्ते कई बांग्लादेशी छत्तीसगढ़ तक पहुंचे थे। शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई बांग्लादेशियों को डिपोर्ट भी किया था।

उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों को काम नहीं करने देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जमकर मेहनत की है। पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel पर निशाना साधते हुए विजय शर्मा ने कहा कि “भूपेश बघेल कैसे कांग्रेस की सीट लाते हैं, यह सबको मालूम है।”वहीं पद्मश्री Phoolbasan Yadav के कथित अपहरण की कोशिश के मामले पर विजय शर्मा ने कहा कि घटना के पीछे क्या कारण है, इसका जल्द पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से मामले की जांच कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search