छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IAS और 1 IFS अधिकारी बदले गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 42 आईएएस और 1 आईएफएस अधिकारी का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में मंत्रालय से लेकर जिलों तक कई अहम जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सरकार ने सात जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए हैं।


जारी आदेश के मुताबिक रायपुर नगर निगम आयुक्त Vishwadeep को बीजापुर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। Pushpa Sahu को कोरिया जिले की कमान सौंपी गई है। Santosh Kumar Devangan को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।


वहीं Chandan Sanjay Tripathi को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का कलेक्टर बनाया गया है। Santan Devi Jangde को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले की जिम्मेदारी दी गई है। Padmini Bhoi Sahu को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि Rena Jameel को सूरजपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


मंत्रालय स्तर पर भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। Manoj Kumar Pingua को वन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। Richa Sharma को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं Subodh Kumar Singh को ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।


सरकार ने प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया है। आदेश जारी होते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search