Big Breaking News: रायपुर में विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप, सियासत भी गरमाई

रायपुर। रायपुर के रांवाभाटा इलाके में एक मकान से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और बम बनाने का सामान मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर, बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मकान की जांच शुरू की।मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद विपक्षी दल अशांति फैलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह सजग है और किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि संदिग्ध युवक विनय देवांगन के भाजपा नेताओं से भी पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए मामले को एकतरफा तरीके से पेश करने की कोशिश कर रही है।
फिलहाल पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।





