छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री साय, विजय शर्मा भी साथ गए

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai बुधवार को दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री Vijay Sharma भी दिल्ली गए हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बस्तर में चलाए जा रहे “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” और “बस्तर मुन्ने अभियान” की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन के बाद अब सरकार विकास और जनकल्याण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 18 और 19 मई को बस्तर में केंद्रीय मध्य क्षेत्र परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल मुक्त हो चुके बस्तर के विकास, आधारभूत संरचना, सुरक्षा और जनकल्याण योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा होने की संभावना है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की आज होने वाली मुलाकात में इस बड़ी बैठक की तैयारियों और एजेंडे को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी।

“पेट्रोल-डीजल का आवश्यकता अनुसार उपयोग करें”- CM साय

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने पश्चिम एशिया में बनी युद्ध की स्थिति के बीच पेट्रोल और डीजल के संयमित उपयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से ईंधन का आवश्यकता अनुसार उपयोग करने का आह्वान किया है, जिसका पालन राज्य सरकार भी कर रही है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार ने भी अपने कारकेड में गाड़ियों की संख्या कम की है, ताकि ईंधन की बचत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा से देशहित में किए जा रहे कार्यों की आलोचना करता आया है और यह सिलसिला आज भी जारी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search