CG BIG NEWS : IG रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी एवं IPS रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि रतन लाल डांगी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया। उनका व्यवहार सेवा नियमों, नैतिक मानकों और शासकीय मर्यादा के प्रतिकूल पाया गया है।
सरकार ने आदेश में यह भी माना है कि उनके कृत्य से पद की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई और यह आचरण सामाजिक एवं प्रशासनिक मानकों के खिलाफ है। उन पर पद के प्रभाव के दुरुपयोग तथा स्थापित सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप भी लगे हैं।
सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है।





