
रायपुर। Indian National Congress का सूरजपुर में चल रहा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगों पर प्रशासनिक स्तर पर फैसला लिए जाने के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया।मामले में विवाद से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।विवादों के बीच वर्तमान थाना प्रभारी को निजी कारणों से छुट्टी पर भेज दिया गया है। जल्द ही नए थाना प्रभारी को थाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
सभी मांगें पूरी होने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर FIR दर्ज होने के विरोध में थाने के सामने प्रदर्शन किया जा रहा था।
धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij, T. S. Singh Deo समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान शुरू हुआ था।
धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर इसे “सत्य की जीत” बताया। पार्टी ने लिखा कि भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन को उनकी मांगें माननी पड़ीं। कांग्रेस ने इसे कार्यकर्ताओं के संघर्ष, लोकतंत्र और संगठन की जीत करार दिया।




