छत्तीसगढ़

राहुल गांधी के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ‘मूर्खतापूर्ण है बयान’

रायपुर। केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh ने रायपुर में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी के “रेजिस्टेंस मोड” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी का बयान मूर्खतापूर्ण है। कसाई के श्रापने से गाय नहीं मरती।”

गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को देश का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है।

कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो सब कुछ सही होता है, लेकिन हारने पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगती है।” उन्होंने कांग्रेस को आत्मचिंतन और आत्ममंथन की नसीहत भी दी।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें पेट्रोल पंप और बाजारों में जाकर आम लोगों से पूछना चाहिए कि विकास कितना हुआ है। बैज ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री सत्ता के नशे में हैं और उन्हें जनता की वास्तविक समस्याएं दिखाई नहीं दे रही हैं।राजनीतिक बयानबाजी के बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search