
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी गोल्ड मेडल से सम्मानित
रायपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ की चारु पांडे प्रेरणा बनकर उभरी हैं। महज 23 वर्ष की उम्र में चारु ने SSC, बैंकिंग, रेलवे, पुलिस भर्ती समेत कुल 19 सरकारी प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया है।
तिल्दा की रहने वाली चारु पांडे की इस उपलब्धि की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कम उम्र में लगातार सफलता हासिल कर यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
उनकी इस असाधारण उपलब्धि को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान न केवल चारु पांडे के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

अभी कहां पोस्टेड हैं चारु पांडेय?
वर्तमान में चारु पांडे चेन्नई में CAG (Comptroller and Auditor General) विभाग में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने करियर में जिन-जिन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन किया, लगभग सभी परीक्षाओं में सफलता हासिल की।




