NationalCanoeSprint2026: छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते

रायपुर। नया रायपुर के सेंध लेक में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर पुरुष-महिला एवं सब जूनियर बालक-बालिका चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक (3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 4 कांस्य) अपने नाम किए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी राज्य के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में राज्य के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण और संघ के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल क्रीड़ाओं के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन K-2 500 मीटर जूनियर महिला वर्ग में राधा और वंशिका ने रजत पदक जीता। C-2 500 मीटर जूनियर पुरुष वर्ग में लक्ष और दीपक ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं C-4 200 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में तोरण साहू, लक्ष, लाइसीम्बा और सैमसंग की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। K-4 200 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में प्रयास प्रयाग, अजय और रेहान की टीम ने कांस्य पदक जीता।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों के लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब मध्यप्रदेश ने जीता, जबकि केरल दूसरे और ओडिशा तीसरे स्थान पर रहा।
टीम के कोच पिंकी साहू और अशोक साहू सहित सभी प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खेल प्रेमियों ने सराहना की है।
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधारभूत सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे – अरुण साव, डिप्टी सीएम
“राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए 9 पदक हमारी खेल प्रतिभा और निरंतर मेहनत का प्रमाण हैं। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संघ के सभी पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयास से यह सफलता मिली है। हम प्रदेश में जल क्रीड़ाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं – बलदेव सिंह भाटिया,अध्यक्ष,प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन