छत्तीसगढ़

Rahul Gandhi Raipur: राहुल गांधी 21 जून को आएंगे रायपुर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के 21 जून के रायपुर दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके प्रवास को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे अभनपुर स्थित अग्रवाल रिसॉर्ट जाएंगे, जहां कांग्रेस जिला अध्यक्षों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। राहुल गांधी इस शिविर में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी करीब साढ़े तीन घंटे तक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे सीधे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न समितियों का गठन किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij राजीव भवन में समिति सदस्यों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search