Chintan Shivir 3.0 छत्तीसगढ़ में मंत्रियों की लगेगी क्लास, जुलाई के पहले हफ्ते में होगा चिंतन शिविर 3.0

नवा रायपुर के IIM में होगी ट्रेनिंग, CM साय समेत सभी मंत्री होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार जुलाई के पहले सप्ताह में ‘चिंतन शिविर 3.0’ आयोजित करने जा रही है। यह शिविर नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत राज्य के सभी मंत्री शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार चिंतन शिविर का उद्देश्य मंत्रियों और सरकार की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना है। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और विषय विशेषज्ञ मंत्रियों को सुशासन, नीति निर्माण, प्रशासनिक दक्षता, जनसेवा, तकनीक और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राज्य सरकार द्वारा IIM में मंत्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। अब चिंतन शिविर 3.0 के माध्यम से सरकार आगामी वर्षों की कार्ययोजना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक सुधारों पर मंथन करेगी।
सरकार का मानना है कि बदलते समय के साथ शासन-प्रशासन में नवाचार और बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से मंत्रियों को विशेषज्ञों के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ दिलाया जाएगा।




