छत्तीसगढ़

Surajpur Road Accident: सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत के बाद बवाल

सूरजपुर – जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी रामपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने खड़े ट्रक में आग लगा दी और मौके पर पहुंची डायल 112 टीम पर भी हमला कर दिया। हमले में डायल 112 के चालक और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search