छत्तीसगढ़

राहुल हरितवाल एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक नियुक्त, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दी बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन ने रायपुर नगर के डीडी नगर वार्ड निवासी राहुल हरितवाल को रायपुर जिला भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ का सहसंयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

राहुल हरितवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई है। संदेश में विश्वास जताया गया है कि उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण से भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

राहुल हरितवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search