छत्तीसगढ़

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 3.0, विधानसभा परिसर में सीएम विष्णु देव साय और डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायक भी शामिल हुए और सभी ने पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ की है। यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का जनआंदोलन है।मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने विधानसभा परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि “हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रकृति के संरक्षण के संकल्प के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत हम सभी लगातार वृक्षारोपण कर रहे हैं। बड़े सौभाग्य का विषय है कि आज विधानसभा परिसर में इस अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया है।”

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा।

कार्यक्रम में मंत्रियों और विधायकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। राज्य सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर हरियाली बढ़ाना और प्रकृति संरक्षण के प्रति जनजागरूकता पैदा करना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search