छत्तीसगढ़

विधानसभा में यूनिक्योर इंडिया की दवा खरीद पर सरकार से जवाब, स्वास्थ्य मंत्री बोले- एहतियात के तौर पर रद्द किया गया ऑर्डर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड की दवा खरीद का मामला सदन में गूंजा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुपस्थिति में विधायक अटल श्रीवास्तव ने एस्पिरिन दवा की खरीद को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में बताया कि गुजरात में यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड की कुछ एस्पिरिन दवाओं को ब्लैकलिस्ट किया गया था। इस संबंध में 25 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) को सूचना प्राप्त हुई थी।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में गुजरात में ब्लैकलिस्ट की गई दवा की खरीद नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए जारी खरीद आदेश अलग श्रेणी की एस्पिरिन 75 mg (अनकोटेड) टैबलेट का था, जो गुजरात में प्रतिबंधित दवा से अलग थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गुणवत्ता संबंधी सूचना मिलते ही जनहित को देखते हुए यूनिक्योर की एस्पिरिन 75 mg (अनकोटेड) के सभी खरीद आदेश रद्द कर दिए गए और कंपनी के साथ किया गया दर अनुबंध (Rate Contract) भी निरस्त कर दिया गया।

हालांकि, विपक्ष ने दवा खरीद प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण और जवाबदेही को लेकर सरकार को घेरा। इस पर सरकार ने सदन में सफाई देते हुए कहा कि सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर आवश्यक कार्रवाई की गई और मरीजों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search