छत्तीसगढ़अपराध

Raipur Breaking News: आमानाका फ्लाईओवर पर बेकाबू कार का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर

महिला चला रही थी कार

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर कई लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार एक महिला चला रही थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार ने फ्लाईओवर पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और यातायात को सामान्य कराया।

फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search