छत्तीसगढ़

MicroBus Service in Raipur: रायपुर में शुरू हुई AC माइक्रो बस सेवा, 45 दिन के ट्रायल से बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था ?

रायपुर – राजधानी की यातायात व्यवस्था को अधिक आधुनिक, सुगम और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज ‘माइक्रो बस’ सेवा की 45 दिवसीय पायलट परियोजना का शुभारंभ किया गया। परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन और CEEW के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई यह पहल सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

अत्याधुनिक सुविधाओं और एयर-कंडीशनिंग से लैस ये माइक्रो बसें यात्रियों को आरामदायक सफर उपलब्ध कराएंगी। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता कम कर शहर की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने में भी मदद करेंगी। यदि यह ट्रायल सफल रहता है तो भविष्य में इस मॉडल को छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।

यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट सिटी की अवधारणा को आगे बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश तथा CEEW के प्रतिनिधि श्री सौरभ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search