छत्तीसगढ़अपराध

Gold Jewellery Theft: सीतापुर में दिनदहाड़े 1 करोड़ के जेवरात पर हाथ साफ, CCTV में कैद हुई उठाईगिरी

सरगुजा – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर में रविवार को दिनदहाड़े करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग चोरी होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के अनुसार, काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव रविवार सुबह करीब 11:25 बजे रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलने के दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी के पास सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग रखा था। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात बदमाश बैग लेकर फरार हो गया।

यह ज्वेलरी शॉप सीतापुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर हाई स्कूल के पास स्थित है। व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।CCTV में कैद हुई पूरी वारदातदुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध युवक बैग लेकर जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है तथा आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search