छत्तीसगढ़

BIG NEWS: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET विवाद और छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026। केंद्र सरकार में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपते हुए कहा कि उनका यह फैसला छात्रों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने और देशहित को ध्यान में रखकर लिया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब देशभर में NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर व्यापक छात्र आंदोलन चल रहा था। दिल्ली के जंतर-मंतर समेत कई राज्यों में छात्र संगठन लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। विपक्ष भी इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक जोर-शोर से उठा रहा था।

अपने इस्तीफा पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि उन्होंने शुरुआत से ही इस पूरे मामले की जिम्मेदारी ली और कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते कि यह विवाद छात्रों के करियर और पढ़ाई को प्रभावित करे।

प्रधान ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि देश की सेवा उनके जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य है और भविष्य में भी वह राष्ट्र तथा युवाओं के हित में कार्य करते रहेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को मोदी सरकार के लिए एक बड़ा राजनीतिक फैसला माना जा रहा है। पिछले कई दिनों से संसद का मानसून सत्र भी इस मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण प्रभावित हो रहा था। विपक्ष लगातार शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा था।

अब सभी की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले फैसले पर है कि शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। फिलहाल सरकार की ओर से नए शिक्षा मंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search